14 मई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 में कमाल का परफॉर्मेंस करने के बाद भी भारतीय टीम में ऋषभ पंत का चयन नहीं हो पाया है।

Advertisement

ऐसे में ऋषभ पंत को लेकर एक अफवाह फैली कि पंत भारतीय चयनकर्ताओं से खासे निराश चल रहे हैं। गौरततलब है कि पंत इस समय आईपीएल 2018 में सबसे ज्यादा रन बनानें वाले बल्लेबाज हैं। 

Advertisement

ऋषभ पंत को छोड़ भारतीय टीम में सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव और अंबाती रायडू को टीम इंडिया में चुना गया है। पंत को लेकर ये खबरें जोर पकड़ी थी कि वो खासे निराश हो गए हैं और चयनकर्ता से इस बारे में सवाल भी पूछना चाहते हैं।

ऐसे में पंत ने ट्विट कर इन सभी बातों पर से अपनी चुप्पी तोड़ दी है और कहा है कि जो भी खबरें उनके बारे में फैली है वो सरासर झुठ है।

ऋषभ पंत ने अपने फैन्स और ऐसी खबरें फैलाने वालों को कहा है कि उन्हें सिर्फ क्रिकेट करियर में ध्यान देना है ना कि इन सभी अफवाहों के बारे में। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

आईपीएल 2018 में ऋषभ पंत ने अबतक 12 पारियों में 582 रन बना लएिए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार