Rishabh Pant Injured: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ 1st Test) के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां से टीम इंडिया से जुड़ी एक बेहद बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, बेंगलुरु टेस्ट के दौरान विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के घुटने पर एक बॉल लगी जिसके बाद वो काफी दर्द में दिखे और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। ऋषभ पंत बेंगलुरु टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए। ये घटना मेहमान टीम न्यूजीलैंड की इनिंग के 37वें ओवर में देखने को मिली। टीम इंडिया के लिए रविंद्र जडेजा बॉलिंग कर रहे थे और उन्होंने आखिरी बॉल पर डेवोन कॉनवे को चमका दिया था। यहां न्यूजीलैंड का बल्लेबाज़ गेंद को नहीं खेल पाया जिसके बाद ये बॉल सीधा विकेटकीपर ऋषभ पंत के दाएं पैर के घुटने से जा टकराई।

Advertisement

घुटने पर बॉल लगने के बाद ऋषभ पंत दर्द से तड़प उठे। वो जमीन पर ही लेट गए और दर्द से कराहते नज़र आए। ऐसे में फिजियो को मैदान पर आना पड़ा जिन्होंने ऋषभ की मदद करने की कोशिश की, हालांकि पंत को कुछ खास आराम नहीं मिला जिस वजह से उन्हें मैदान आखिर में छोड़ना ही पड़ा। यही वजह है ये टीम इंडिया के लिए बेहद बुरी खबर है। पंत की गैरमौजूदगी में ध्रुव जुरेल टीम के लिए विकेटकीपिंग कर रहे हैं।

ये भी जान लीजिए कि बेंगलुरु टेस्ट मेजबान टीम के लिए अब तक किसी बुरे सपने की तरह रहा है। उन्होंने यहां टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था जिसके बाद पूरी टीम सिर्फ 46 रन के स्कोर पर ही ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने 3 विकेट खोकर 171 रन बना लिये हैं। ऐसे में अब ये साफ है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत हासिल करने के लिए टीम इंडिया को कुछ करिश्मा करना होगा। फिलहाल न्यूजीलैंड ने मुकाबले में अच्छी पकड़ बना रखी है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार