India vs England 3rd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का बल्ला गरजा है। इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। शानदार शुरुआत के बाद टीम इंडिया थोड़े मुश्किलों में नजर आई लेकिन ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या के बीच हुई साझेदारी ने टीम इंडिया को कुछ हद तक मुसीबत  से निकालने का काम किया।

Advertisement

ऋषभ पंत शानदार लय में नजर आ रहे थे और उन्होंने कुछ शानदार शॉट लगाकर दर्शकों को आश्चर्यचकित किया। ऋषभ पंत ने 23 वें ओवर की पहली गेंद पर स्पिनर आदिल राशिद की गेंद पर हेलीकॉप्टर शॉट खेलकर पूर्व भारतीय कप्तान एम एस धोनी की याद दिला दी। पंत ने क्रीज की गहराई में जाकर हेलीकॉप्टर शॉट खेला।

Advertisement

वहीं अगर मैच की बात करें तो पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा और शिखर धवन के बीच 103 रनों की साझेदारी के बाद टीम इंडिया ने एक के बाद एक विकेट खोए और मैच पर से अपनी पकड़ खो दी। टीम इंडिया 50 ओवर भी बल्लेबाजी नहीं कर पाई और 48.2 ओवर में 329 रन पर ऑल आउट हो गई। ऋषभ पंत ने 62 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 78 रन बनाए थे।

इस निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया एक बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। कुलदीप यादव की जगह विराट कोहली ने टी नटराजन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। वहीं इंग्लैंड की टीम में टॉम कुर्रन की जगह मार्क वुड को टीम में शामिल किया गया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार