इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को एक तगड़ा झटका लगा है। टीम के उप-कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को कथित तौर पर प्रैक्टिस सेशन के दौरान उंगली में चोट लग गई है, जिसके कारण उन्हें रविवार को अपना प्रै्क्टिस सेशन बीच में ही छोड़ना पड़ा।

Advertisement

रेवस्पोर्ट्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार ये घटना उस समय हुई जब टीम बेकेनहैम में प्रैक्टिस कर रही थी। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी को गेंद लगने के बाद बहुत दर्द हुआ और फीजियो को आना पड़ा। ये घटना उस समय हुई जब वो नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे थे। जल्द ही, टीम के फीजियो ने उनका इलाज किया और उन पर आइस पैक लगाया।

Advertisement

पहले टेस्ट मैच से पहले ये भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से अभी तक चोट पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है। ऐसे में उनकी चोट कितनी गंभीर है ये बताना फिलहाल मुश्किल है। पंत टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं और उन्हें इंग्लैंड में खेलने का पहले का अनुभव है, जो हमेशा मदद करता है। भारतीय टीम में ध्रुव जुरेल बैक-अप विकेटकीपर के रूप में शामिल हैं लेकिन भारतीय फैंस चाहेंगे कि उनकी जरूरत ना ही पड़े।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम के दो दिग्गजों रोहित शर्मा और विराट कोहली के इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर अभी तक फैंस नाखुश हैं और अब इंग्लिश क्रिकेटर क्रिस वोक्स ने भी इन दोनों खिलाड़ियों की रिटायरमेंट पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ये भी कहा कि ये शर्म की बात है कि ये दोनो इंग्लैंड में नहीं खेलेंगे। क्रिस वोक्स, जो टखने की चोट के कारण जनवरी 2025 से एक्शन से बाहर थे, नॉर्थम्प्टन में भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरा चार दिवसीय मैच खेल रहे हैं। शुक्रवार, 6 जून को, अनुभवी ऑलराउंडर ने नई गेंद से चर्चा बटोरी और उन्होंने यशस्वी जायसवाल और अभिमन्यु ईश्वरन के विकेट चटकाए। बाद में, उन्होंने करुण नायर को आउट किया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार