आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 से पहले फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कई आईपीएल टीमें अपने कप्तान बदलने के बारे में विचार कर रही हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले स्टार भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत अगले साल होने वाली मेगा नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी छोड़ सकते हैं और पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ सकते हैं।

Advertisement

दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली की फ्रेंचाइजी पंत से खुश नहीं है और अभी भी स्टार क्रिकेटर को बनाए रखने के फैसले पर विचार कर रही है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, फ्रेंचाइजी विकेटकीपर-बल्लेबाज को ट्रेड करने पर भी विचार कर सकती है, लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान और डीसी के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली कप्तान के रूप में पंत के साथ बने रहने के पक्ष में हैं। अगर दिल्ली पंत को रिलीज करने का फैसला करती है, तो वो चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो सकते हैं।

Advertisement

सीएसके के एक अधिकारी ने संकेत दिया है कि अगर एमएस धोनी अपने आईपीएल करियर को अलविदा कहने का फैसला करते हैं, तो फ्रेंचाइजी उनके स्थान पर एक टॉप भारतीय विकेटकीपर को साइन करने पर विचार कर रही है। 43 वर्षीय धोनी आईपीएल इतिहास में सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं और इस बात की काफ़ी संभावना है कि वो आईपीएल 2025 संस्करण में शामिल नहीं होंगे।

केएल राहुल छोड़ सकते हैं लखनऊ सुपर जायंट्स का साथ?

पंत के अलावा केएल राहुल भी लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ अपने तीन साल के जुड़ाव को समाप्त कर सकते हैं। आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले 17 करोड़ रुपये में एलएसजी में शामिल हुए राहुल कर्नाटक के खिलाड़ी हैं और एक बार फिर बेंगलुरु स्थित फ़्रैंचाइज़ी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में शामिल हो सकते हैं। राहुल पहले भी आरसीबी के लिए खेल चुके हैं। वो 2013 और 2016 में आईपीएल में फ्रैंचाइज़ का हिस्सा थे। राहुल भी कई बार अपनी राज्य टीम के लिए फिर से खेलने की इच्छा व्यक्त की है। ऐसे में अगर वो आईपीएल 2025 में आरसीबी के लिए खेलते हुए दिखें तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए।

मुंबई इंडियंस और हार्दिक पांड्या की पहेली सूर्यकुमार यादव सुलझाएंगे?

Advertisement

आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान बनाया गया था लेकिन उनकी कप्तानी में मुंबई की टीम बुरी तरह से फिसड्डी साबित हुई। अब आईपीएल 2025 से पहले मुंबई इंडियंस के सामने ये सवाल होगा कि वो रोहित शर्मा को वापस से कप्तान बनाएं या हार्दिक पांड्या को एक और मौका दें जबकि मुंबई के पास सूर्यकुमार यादव के रूप में भी एक बेहतर विकल्प होगा क्योंकि सूर्या को भारतीय टी-20 टीम का कप्तान भी बना दिया गया है और वो इस फॉर्मैट में काफी अनुभव भी हासिल कर चुके हैं ऐसे में अगर मुंबई की टीम भी सूर्या पर भरोसा जताते हुए उन्हें ही कप्तान बना दे तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार