India vs Australia Perth Test: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के पास शुक्रवार (22 नवंबर) से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में होने वाले बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला सुबह 7.50 बजे से शुरू होगा। 

Advertisement

तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

Advertisement

पंत ने भारत के लिए अभी तक खेले गए 38 टेस्ट मैच की 66 पारियों में 67 छक्के जड़े हैं। अगर वह तीन छक्के जड़ लेते हैं तो भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर को पछाड़ देंगे। फिलहाल इस लिस्ट में वीरेंद सहवाग (90), रोहित शर्मा (88), एमएस धोनी (78), तेंदुलकर (69) और रविंद्र जडेजा (68) ही उनसे आगे हैं। 

सैयद किरमानी को छोड़ सकते हैं पीछे

पंत अगर 67 रन बना लेते हैं तो भारत के लिए बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सैयद किरमानी को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। पंत ने अभी तक 38 टेस्ट की 66 पारी में 2693 रन बनाए हैं। वहीं किरमानी के नाम 88 टेस्ट की 124 पारियों में 2759 रन दर्ज हैं। 4876 रन के साथ एमएस धोनी इस लिस्ट में टॉप पर हैं। 

गौरतलब है कि हाल ही में भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में पंत सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने तीन मैच की छह पारियों में 43.50 की औसत से 261 रन बनाए थे। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) , रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितिश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार