भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने लगातार अपने प्रदर्शन से आलोचकों को करारा जवाब दिया है और अब इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्होंने बल्ले और विकेटकीपिंग के साथ खुद को साबित किया है। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले पंत ड्रोन कैमरे पर भी हाथ आज़माते हुए देखे गए। 

Advertisement

पंत ने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में प्रैक्टिस के दौरान ड्रोन कैमरा उड़ाया और इस दौरान वो खूब मस्ती करते हुए नजर आए। पंत के साथ-साथ बाकी खिलाड़ी भी पंत के साथ मस्ती करते हुए नजर आए। हालांकि, बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में जब पंत ड्रोन उड़ा रहे होते हैं तो कप्तान विराट कोहली एक समय डरते हुए नजर आते हैं।

Advertisement

बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और ये तेज़ी से वायरल भी हो रहा है। वीडियो की शुरुआत में, ड्रोन कोच रवि शास्त्री के सिर पर घूम रहा होता है। इसके बाद एक पल ऐसा भी आया जब स्टार बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा ने अपने बल्ले से ड्रोन को हटाने की कोशिश की।

आपको बता दें कि चेन्नई में दोनों टीमों ने एक-एक टेस्ट मैच जीता जिसके बाद चार मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे टेस्ट का नतीजा किस टीम के पक्ष में जाता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार