अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) खेला जा रहा है जिसके लिए इंडियन टीम में दो विकेटकीपर बैटर चुने गए हैं। ये खिलाड़ी हैं ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और संजू सैमसन (Sanju Samson)। दोनों ने ही आईपीएल में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और इंडियन टीम में लंबे समय बाद जगह बनाई। ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल है कि आखिर प्लेइंग इलेवन में पंत और सैमसन में किसे बतौर विकेटकीपर मौका मिलना चाहिए, आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के वॉर्मअप मैच में इसका जवाब मिल चुका है।

Advertisement

फिर फ्लॉप हुए संजू सैमसन

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश के साथ भारत ने अभ्यास मुकाबला खेला जिसमें संजू सैमसन बुरी तरह फ्लॉप हुए। वो वॉर्मअप मैच में कैप्टन रोहित के साथ ओपनिंग करने आए थे, लेकिन यहां उन्होंने लगभग एक ओवर खेला और फिर वो सिर्फ एक रन बनाकर ही अपना विकेट बांग्लादेश को दे बैठे।

ऋषभ पंत ने मचाया धमाल

दूसरी तरफ बात करें अगर ऋषभ पंत की तो उन्होंने मौके को अपने हाथों से जाने नहीं दिया। पंत ने टीम के लिए वॉर्मअप मैच में सबसे ज्यादा 32 बॉल पर 4 चौके और 4 छक्के लगाते हुए 53 रनों की पारी खेली। ये भी जान लीजिए कि पंत मैदान पर बैटिंग करते हुए गज़ब खेल रहे थे, लेकिन टीम के लिए उन्हें बीच में ही खेल छोड़ वापस पवेलियन लौटना पड़ा ताकि दूसरे खिलाड़ियों को भी अमेरिका की पिच पर बैटिंग का अनुभव मिल सके।

Also Read: Live Score

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि विकेट के पीछे भी ऋषभ पंत ही विकेटकीपिंग करते नज़र आए ऐसे में ये साफ है कि बतौर विकेटकीपर तो इंडियन टीम ऋषभ पंत को ही देख रही है। ऐसे में ये भी साफ है कि अगर संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में जगह बनानी है तो उन्हें बतौर बैटर ही ऐसा करना होगा, लेकिन वॉर्मअप मैच में फ्लॉप होने के बाद उन्हें शुरुआती मैचों में टीम में जगह मिलेगी ये कहना काफी मुश्किल हो गया है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार