1 दिसंबर। भारत और ऑस्ट्रेलिया इलेवन के बीच मैच ड्रा पर समाप्त हुआ लेकिन भारतीय गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने मिलकर इस अभ्यास मैच में जमकर अभ्यास किया। स्कोरकार्ड

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच में भारत की दूसरी पारी में मुरली विजय ने शतकीय पारी खेलकर कमाल कर दिया। मुरली विजय औऱ केएल राहुल ने दूसरी पारी में पहले विकेट के लिए 109 रन की पार्टनरशिप की। स्कोरकार्ड

Advertisement

केएल राहुल 98 गेंद पर 62 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं दूसरी ओर मुरली विजय 129 रन बनाकर आउट हुए। खासकर मुरली विजय ने काफी तेज पारी खेली और 132 गेंद पर 129 रन बनाए। अपनी पारी में मुरली विजय ने 16 चौके और 5 छक्के जमाए। आपको बता दें भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 211 रन बनाए।

मैच भले ही ड्रा पर खत्म हुआ लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार परफॉर्मेंस कर टेस्ट सीरीज के लिए उम्मीद जगा दी है। इसके अलावा भारत की फील्डिंग भी इस अभ्यास मैच में शानदार रही। 

ऑस्ट्रेलिया इलेवन की बल्लेबाजी के दौरान बल्लेबाज परम उप्पल को अश्विन और विकेटकीपर ऋषभ पंत की सूझबूझ ने रन आउट कराया। देखिए दिलचस्प वीडियो►

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार