आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में आखिरकार लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत फॉर्म में आ ही गए। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ इस मैच में सिर्फ 10 गेंदों में 32 रन बनाकर अपनी टीम को 200 के पार पहुंचाया जिसकी बदौलत उनकी टीम 9 रन से मैच जीतने में सफल रही। जब वो बल्लेबाज़ी करने मैदान पर उतरे, तब तक लखनऊ की टीम 16.1 ओवर में 165/2 के मज़बूत स्कोर पर थी।
उनके सलामी बल्लेबाज़, मिचेल मार्श ने 56 गेंदों में 111 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसमें नौ छक्के और उतने ही चौके शामिल थे। उस समय ज़रूरत इस बात की थी कि इसी आक्रामक खेल को जारी रखा जाए। ऋषभ पंत ने पहली गेंद पर एक ज़ोरदार स्वीप शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन चूक गए। इसके बाद उन्होंने जोश हेज़लवुड की अगली दो गेंदों पर लगातार दो चौके जड़े। पंत ने अपना आक्रामक खेल आखिरी ओवर में भी जारी रखा।
इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने पारी का अंत शानदार अंदाज में किया और उनका ये शॉट उनकी पारी का हाइलाइट रहा। उन्होंने आरसीबी के तेज़ गेंदबाज रसिख डार सलाम की गेंद पर शानदार 'रिवर्स स्वीप' शॉट खेलकर छक्का जड़ दिया। उनके इस छक्के को देखकर कमेंटेटर्स भी हैरान रह गए। उनके इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
इस मैच की बात करें तो लखनऊ के इकाना स्टेडियम में गुरुवार (7 मई) को खेले गए बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 9 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए LSG ने मिचेल मार्श के तूफानी शतक की बदौलत 19 ओवर में 209 रन बनाए। DLS नियम के तहत मिले 213 रन के लक्ष्य के जवाब में RCB की टीम जोरदार कोशिश के बावजूद 19 ओवर में 203 रन ही तक ही पहुंच सकी।