25 अक्टूबर। साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत को भारतीय टीम के प्लेइंग XI में मौका नहीं दिया उनके बदले रिद्धिमान साहा को तीनों टेस्ट मैच में जगह दी गई।

Advertisement

वहीं दूसरी ओर भले ही टेस्ट में ऋषभ पंत भारतीय प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं लेकिन टी-20 टीम में उनका चयन यह दर्शाता है कि चयनकर्ताओं की पसंद छोटे फॉर्मेट में ऋषभ पंत ही हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि ऋषभ पंत हमेशा से धोनी को अपना गुरू मानते हैं। ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरा टेस्ट जो रांची में खेला गया था उस दौरान ऋषभ पंत रांची में अपने गुरू धोनी से मिलने उनके फॉर्म हाउस भी गए थे। 

इतना ही नहीं धोनी के फॉर्म हाउस में पंत ने धोनी के पालतू कुत्ते के साथ खेलते नजर आए। धोनी के साथ समय बिताकर ऋषभ पंत अपने भविष्य की तैयारी कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार