Rishabh Pant Records: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में रिषभ पंत ने एक बार फिर दिखा दिया कि वो क्यों खास हैं। ताबड़तोड़ अंदाज़ में खेलते हुए उन्होंने बल्ले से कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त किया और इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया। चाहे वो छक्कों की बात हो या विकेटकीपर बल्लेबाज़ों के रिकॉर्ड्स की हर मोर्चे पर पंत का जलवा दिखा। इस पारी ने उन्हें एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट के सबसे रोमांचक चेहरों में शामिल कर दिया है।

Advertisement

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज रिषभ पंत ने शनिवार, 12 जुलाई को लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में 112 गेंदों पर 74 रनों की शानदार पारी खेली और केएल राहुल के साथ बहुमूल्य 141 रनों की साझेदारी की। लेकिन ये पारी सिर्फ रनों तक सीमित नहीं रही, पंत ने कई बड़े रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर डाले।

Advertisement

1. इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज़्यादा छक्के
पंत ने इस पारी में दो छक्के लगाते हुए इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने वेस्टइंडीज़ के दिग्गज विव रिचर्ड्स को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 34 छक्के थे। पंत के अब इंग्लैंड के खिलाफ 36 छक्के हो चुके हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज़्यादा छक्के:
रिषभ पंत – 36
विव रिचर्ड्स – 34
टिम साउदी – 30
यशस्वी जायसवाल – 27
शुभमन गिल – 26

2. टेस्ट में भारत की ओर से सबसे ज़्यादा छक्के
पंत के अब टेस्ट में कुल 88 छक्के हो गए हैं, जिससे उन्होंने रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अब इस लिस्ट में सिर्फ वीरेंद्र सहवाग (91) उनसे आगे हैं।

टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज़्यादा छक्के:
वीरेंद्र सहवाग – 91
रिषभ पंत – 88
रोहित शर्मा – 88
एमएस धोनी – 78
रवींद्र जडेजा – 72

Advertisement

3. एमएस धोनी को पछाड़ा
पंत अब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। उन्होंने एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 21 टेस्ट में 1157 रन बनाए थे। पंत के अब 12 टेस्ट में 1158 रन हो चुके हैं।

भारत-इंग्लैंड टेस्ट में विकेटकीपरों के सबसे ज़्यादा रन:
रिषभ पंत – 1158* रन (12 टेस्ट)
एमएस धोनी – 1157 रन (21 टेस्ट)

4. इंग्लैंड में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले विदेशी विकेटकीपर
सिर्फ इतना ही नहीं पंत ने इंग्लैंड में बतौर विदेशी विकेटकीपर एक टेस्ट सीरीज़ में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी बना दिया है। उन्होंने न्यूजीलैंड के टॉम ब्लंडेल को पीछे छोड़ा।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इंग्लैंड में एक सीरीज़ में विदेशी विकेटकीपर द्वारा सबसे ज़्यादा रन:
384* – रिषभ पंत, 2025
383 – टॉम ब्लंडेल, 2022
350 – वेन फिलिप्स, 1985
349 – रिषभ पंत, 2021
349 – एमएस धोनी, 2014
340 – एडम गिलक्रिस्ट, 2001

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार