Rishabh Pant Stump Mic Viral Video: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) जितने आक्रमक बल्लेबाज़ हैं, वो उतने ही मज़ाकिया इंसान भी हैं। गॉल टेस्ट (SL vs IND 1st Test) के तीसरे दिन भी ऋषभ पंत का ये अंदाज़ देखने को मिला। उन्होंने विकेट के पीछे से मस्ती करते हुए श्रीलंकाई बल्लेबाज़ की स्लेजिंग की जिसका वीडियो एक मज़ेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

Advertisement

ये घटना श्रीलंका की पहली पारी के 55वें ओवर में घटी। ये ओवर भारत के लिए स्पिन गेंदबाज़ मानव सुथार करने आए थे जिन्होंने अपनी दूसरी गेंद पर लंकाई बल्लेबाज़ सोनल दिनुशा को चमका दिया। मानव ने ये बॉल लेग स्टंप की लाइन पर फुल लेंथ पर फेंकी थी जिस पर सोनल दिनुषा उसे फ्लिक करने से चूक गए और गेंद पैड से लगकर विकेटकीपर के दाईं ओर उछल गई।

इसी मौके पर विकेट के पीछे से ऋषभ पंत ने लंकाई खिलाड़ियों से मस्ती की और उनके द्वारा सिंगल न लेने पर बोले, “सिंगल मिसिंग, विकेट्स किसिंग”। दरअसल, इस गेंद पर सिंगल लेने का मौका था, लेकिन बल्लेबाजों ने रन लेने की कोशिश नहीं की। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

मैच का हाल: भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए जिसके जवाब में श्रीलंका अपनी पहली पारी में 284 रन बनाकर ऑल आउट हुई। गौरतलब है कि चौथे दिन का खेल भी शुरू हो गया है और खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में चार ओवर में एक विकेट खोकर 15 रन बना लिए हैं। उनके पास 193 रनों की बढ़त है।

ऐसी है दोनों टीमें

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार