BCCI ने भारत के नए सीफ सेलेक्टर के नाम की घोषणा कर दी है। अब ये पद भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) संभालेंगे। वो कुछ नए और कुछ पुराने खिलाड़ियों को दोबारा से मौका दे सकते हैं। इन्हीं में से एक नाम है ऋषभ पंत (Rishabh Pant)।

पंत के लिए खुल सकते हैं T20 टीम के दरवाजे: ऋषभ पंत एक अटैकिंग विकेटकीपर बैटर हैं, जो कि लंबे समय से भारतीय टी20 में वापसी की कोशिश कर रहे हैं। वो 2024 में T20I वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। प्रज्ञान ओझा, उनकी काबिलियत से परिचित हैं और उन्हें टी20 इंटरनेशनल में संजू सैमसन से भी ज्यादा बेहत विकेटकीपर मानते हैं।

उन्होंने अपने एक पुराने इंटरव्यू में ऋषभ पंत और संजू सैमसन की तुलान की। वो बोले, 'मैं टी20 में विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत को बेहतर मानता हूं। मैं बल्लेबाज़ी की बात नहीं कर रहा। संजू सैमसन, ऋषभ पंत के रहते हुए बैटिंग कर सकते हैं। लेकिन एक विकेटकीपर चुनना है, तो वो ऋषभ पंत को चुनूंगा। उनमें एक फ्लेयर है। मुझे लगता है ऋषभ में एक एक्स फैक्टर है।'

दो साल से बाहर हैं ऋषभ पंत: रोहित शर्मा की कैप्टेंसी में 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहने वाले ऋषभ पंत लगभग दो साल से भारतीय टी20 टीम से बाहर हैं। उन्होंने 2024 में ही श्रीलंका के सामने आखिरी टी20 सीरीज खेली। इसके बाद से ही उन्हें टी20 स्क्वाड में जगह नहीं मिली है। वो ODI स्क्वाड में भी वापसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हालांकि वो टेस्ट स्क्वाड का अहम हिस्सा हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने देश के लिए अब तक 52  टेस्ट में 3725 रन, 31 वनडे में 871 रन और 76 टी20 इंटरनेशनल में 1209 रन बनाए हैं। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर प्रज्ञान ओझा के आने के बाद ऋषभ पंत की किस्मत के तारे बदलते हैं या नहीं। भारतीय फैंस भी उन्हें ODI और T20I स्क्वाड में देखने के लिए उत्साहित हैं। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार