आईपीएल 2026 के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा झटका लगा, जब कप्तान ऋषभ पंत चोटिल होकर मैदान छोड़ गए। जोश हेजलवुड की तेज़ गेंद उनकी कोहनी पर जा लगी, जिसके बाद वह काफी दर्द में नजर आए। जिसके चलते उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर जाना पड़ा। 

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बुधवार (15 अप्रैल) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 23वें मुकाबले में एक बेहद चिंताजनक पल देखने को मिला। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत को चोट लगने के बाद बीच मैच में ही मैदान छोड़ना पड़ा, जिससे टीम को बड़ा झटका लगा।

Advertisement

यह घटना पारी के पांचवें ओवर में हुई, जब पंत बल्लेबाज़ी कर रहे थे और सामने थे ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ जोश हेजलवुड। हेजलवुड ने एक तेज़ शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर पंत आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन गेंद सीधे उनके बाएं हाथ की कोहनी पर जा लगी। गेंद लगते ही पंत दर्द से कराहते नजर आए और तुरंत ही अपनी कोहनी पकड़ ली। वह क्रीज पर असहज दिख रहे थे और साफ लग रहा था कि चोट गंभीर हो सकती है। अगली ही गेंद पर पंत ने फिर से बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन वह पूरी तरह सहज नहीं थे और गेंद को मिस कर गए। इसके बाद टीम का फिजियो तुरंत मैदान पर आया और पंत की जांच की।

स्थिति को देखते हुए आखिरकार पंत ने मैदान छोड़ने का फैसला किया और 3 गेंदें खेल बिना खाते खोले रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए। मैदान से बाहर जाते समय वह काफी भावुक नजर आए और ऐसा लग रहा था कि उनकी आंखों में आंसू भी आ गए थे। इस दौरान जोश हेजलवुड भी उनके पास गए और उनका हौसला बढ़ाते हुए पीठ थपथपाई।

VIDEO:

हालांकि गनीमत यह रही कि पंत फिर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे, लेकिन बह ज्यादा देर नहीं टीक पाए और 6 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गए।

Advertisement

टीमें इस मैच के लिए
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग XI): फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रासिख सलाम।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव।

Also Read: LIVE Cricket Score

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग XI): एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: मणिमारन सिद्धार्थ, जॉर्ज लिंडे, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, मयंक यादव।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार