21 सितंबर। लगातार फॉर्म के कारण आलोचना का शिकार हो रहे युवा ऋषभ पंत को लेकर अब विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने बयान दिया है।

Advertisement

राजकुमार शर्मा ने ऋषभ पंत को लेकर कहा कि टी-20 उनका फेवरेट फॉर्मेट है और इस फॉर्मेट में परफॉर्मेंस ना देना पाना निराशाजनक है। राजकुमार शर्मा ने पंत को सुझाव देते हुए कहा कि समय आ गया है कि वो अपने खेल के प्रति सावधान रहे।

Advertisement

राजकुमार शर्मा ने एक अखबार में बयान दिया है कि ऋषभ पंत एक मैच विनर प्लेयर हैं लेकिन दुर्भाग्य से परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन उन्हें अब खुद के बारे में सोचने की जरूरत है और सतर्क रहकर अपने खेल को आगे बढ़ाएं।

गौरतलब है कि रवि शास्त्री और विक्रम राठौर ने पंत के परफॉर्मेंस को लेकर बयान दिया था कि उनके परफॉर्मेंस की समीक्षा होना शुरू हो गई है। विक्रम राठौर ने पंत को फियरलेस क्रिकेट खेलने की बात कही थी। 

मोहाली टी-20 में ऋषभ पंत केवल 4 रन ही बना पाए थे। तीसरे टी-20 से ऋषभ पंत ने अपनी बल्लेबाजी का जमकर अभ्यास किया है। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार