22 जनवरी। आईसीसी ने साल 2018 के लिए अवार्ड्स की घोषणा कर दी है। भारत के युवा ऋषभ पंत को आईसीसी इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया है। इसके साथ - साथ ऋषभ पंत को ICC 2018 की टेस्ट टीम में जगह दी गई है।
Advertisement
गौरतलब है कि हाल के समय में ऋषभ पंत अपने परफॉर्मेंस से हर किसी का दिल जीतने में सफल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में जाकर पंत ने अपने टेस्ट करियर में शतक जमाकर भविष्य के लिए उम्मीद जगाई है।
Advertisement
अपने टेस्ट करियर का डेब्यू ऋषभ पंत ने इंग्लैंड में ही किया था। इसके अलावा एरोन फिंच को आईसीसी मैन्स टी-20 परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया है। एरोन फिंच ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 172 रन की पारी को आईसीसी बेस्ट परफॉर्मेंस करार दिया है।