11 मई, नई दिल्ली। पहली बार आईपीएल का हिस्सा बनी राइजिंग पुणे सुपरजाइट्स की टीम अहम मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। पुणे आईपीएल 2016 से बाहर होने वाली पहली टीम है।

Advertisement

पुणे की इस हार के साथ आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब इस लीग के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी प्लेऑफ का हिस्सा नहीं होंगे। 

Advertisement

पुणे से पहले धोनी चेन्नई सुपरकिंगस के कप्तान रहे औऱ उनकी कप्तानी में चेन्नई ने लगातार 8 साल तक टॉप 4 टीमों में जगह बनाई। धोनी की कप्तानी की कमाल ही था कि चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल के पिछले आठ फाइनल में रिकॉर्ड छह बार फाइनल खेला है।

धोनी की कप्तानी में साल 2010 और 2011 में चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल चैंपियन बनी और 2008, 2012, 2013 औऱ 2015 में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया। धोनी ने 140 आईपीएल मैचों में कप्तानी की है, जिसमें उनकी टीम को 81 मैच में जीत मिली, जबकि 58 मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

इस आईपीएल में धोनी की नाकामी की सबसे बड़ी वजह टीम का सही संयोजन नहीं मिल पाना रहा। अक्सर एक ही प्लेइंग इलेवन के साथ पूरे टूर्नामेंट में खेलने के लिए जाने जानें वाले धोनी को अभी तक टीम का सही संयोजन नहीं मिल पाया। जिसकी वजह चोटिल खिलाड़ी रहे। पुणे के सलामी बल्लेबाज फॉफ डु प्लेसिस, केविन पीटरसन, स्टीव स्मिथ और हरफनमौला मिशेल मार्श को चोट के कारण आईपीएल को अलविदा कहना पड़ा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार