IPL 2026, Delhi Capitals vs Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 194 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। वैभव सूर्यवंशी ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई, जिसके बाद ध्रुव जुरेल और कप्तान रियान पराग ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं। 

Advertisement

आईपीएल 2026 का 62वां मुकाबला रविवार (17 मई) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने सिर्फ 21 गेंदों में 46 रन ठोक दिए। इस दौरान उन्होंने ध्रुव जुरेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 34 गेंदों में 70 रन की तेज साझेदारी भी निभाई।

इसके बाद मध्य ओवरों में ध्रुव जुरेल और कप्तान रियान पराग ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 72 रन जोड़े। रियान पराग ने 26 गेंदों में 51 रन की तेज पारी खेली, जबकि ध्रुव जुरेल ने 40 गेंदों में 53 रन बनाए। इन पारियों के दम पर राजस्थान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 193 रन का स्कोर खड़ा किया। 

दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 4 विकेट झटके। वहीं माधव तिवारी और लुंगी एनगिडी ने 2-2 विकेट हासिल किए।

टीमें इस मैच के लिए
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग XI): केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, माधव तिवारी, लुंगी एनगिडी, मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार, त्रिपुरना विजय।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: आशुतोष शर्मा, समीर रिजवी, विपराज निगम, पाथुम निसांका, करुण नायर।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग XI): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रवि सिंह, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, यश पुंजा, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: दासुन शनाका, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार