राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज रियान पराग सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। रियान पराग बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं। इस बीच रियान पराग ने ट्वीट कर एक अहम मुद्दे पर आवाज उठाई है। ये मुद्दा जुड़ा है डांस दीवाने 3 शो से जहां शो के होस्ट राघव जुयाल द्वारा किए गए कमेंट के बाद बवाल मच गया।

Advertisement

राघव जुयाल ने शो के दौरान असम के एक छोटी बच्ची गुंजन सिन्हा (Gunjan Sinha) को एक चीनी लड़की के रूप में पेश करते हुए जाने अनजाने उसका मजाक उड़ाया था। राघव जुयाल अजीबोगरीब भाषा में बात करते नजर आ रहे हैं और ऐसा करने के बाद वह उस बच्ची को चाइनीज तक कहते हुए सुने जा सकते हैं।

Advertisement

राघव जुयाल का यह वीडियो वायरल हुआ और रियान पराग ने इसपर रिएक्शन दिया है। रियान पराग ने ट्वीट कर लिखा, 'असम किसी भी अन्य राज्य की तरह भारत का ही हिस्सा है। इस आदमी से कोई नफरत नहीं है लेकिन इन तुलनाओं को रोकने की जरूरत है। जय हिन्द। जय असम।'

राघव जुयाल ने बढ़ते बवाल के बाद इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए इस पूरे मामले पर सफाई पेश की थी। राघव ने कहा, 'गुंजन सिन्हा नाम की कंटेस्टेंट से उनके शौक और रुचियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने खुलासा किया कि वह 'चाइनीच में बात कर सकती हैं। इस वजह से मैंने ऐसा कहा था।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार