आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले से पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रियान एयरपोर्ट पर हाथ में तकिया लेकर चलते हुए नजर आए और इसी दौरान उन्हें पैपराज़ी ने घेर लिया और वो उनकी फोटो खींचने के लिए उन्हें बुलाते हैं लेकिन पराग उन्हें ये कहकर मना कर देते हैं कि वो फिल्म स्टार नहीं हैं।

Advertisement

फैंस इस वीडियो पर काफी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। दरअसल, राजस्थान रॉयल्स की टीम एलिमिनेटर मैच के लिए न्यू चंडीगढ़ रवाना हो रही थी। इसी दौरान एयरपोर्ट के बाहर पैपराजी खिलाड़ियों की तस्वीरें और वीडियो लेने में लगे हुए थे। टीम के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी भी वहां मौजूद थे और फोटोग्राफर लगातार उनका नाम लेकर पोज़ देने के लिए कह रहे थे।

Advertisement

तभी रियान पराग वहां से गुजरते दिखाई दिए। उनके हाथ में एक तकिया था और वो कैमरों को देखकर थोड़ा असहज नजर आए। रियान ने पैप्स से मजाकिया अंदाज में कहा, “हम कोई फिल्म स्टार नहीं हैं।” इसके साथ ही उन्होंने हाथ से इशारा भी किया कि ज्यादा फोटो ना लें। हालांकि, सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा उनके इस बयान की नहीं बल्कि हाथ में पकड़े तकिए की हो रही है।

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि अब राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर में होगा। ये मैच 27 मई को मुल्लांपुर के नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि रियान पराग मैदान पर भी उतना ही कूल अंदाज दिखाएंगे जितना एयरपोर्ट पर दिखा।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार