Riyan Parag Undergoes Shoulder Surgery: भारतीय युवा ऑलराउंडर और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने अपनी फिटनेस को लेकर बड़ी जानकारी दी है। लंबे समय से कंधे की चोट से परेशान चल रहे पराग की सफल सर्जरी हो गई है और अब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी स्थिति के बारे में बताया है।

Advertisement

रियान पराग पिछले करीब दो साल से कंधे की समस्या से जूझ रहे थे। चोट के बावजूद उन्होंने लगातार क्रिकेट खेलना जारी रखा और कई मौकों पर दर्द के साथ मैदान में उतरते रहे। यही समस्या उनके लिए इतनी बड़ी बन गई कि उन्हें अब सर्जरी करवानी पड़ी।

Advertisement

सर्जरी के बाद गुरुवार (11 जून) को अपने इंस्टाग्राम अकाउंटर पर पोस्ट साझा करते हुए पराग ने लिखा कि आखिरकार कंधा जीत गया। उन्होंने बताया कि पिछले दो साल उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहे। कई दिन अच्छे रहे तो कई दिन ऐसे भी आए जब मैदान पर उतरना और पूरा मैच खेलना भी मुश्किल लगने लगा था।

पराग ने अपने संदेश में कहा कि अब उनके सामने नई चुनौती रिकवरी, रिहैब और धैर्य की है। उन्होंने भरोसा जताया कि वह जल्द ही फिर से मैदान पर वही काम करते नजर आएंगे जिसे वह सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।

सर्जरी के बाद अब रियान पराग को वापसी से पहले बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। इसके बाद ही वह किसी घरेलू या इंटरनेशनल सीरीज के लिए चयन के योग्य होंगे।

हाल ही में रियान पराग को श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया था और उन्हें उपकप्तान की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। लेकिन कंधे की यही समस्या उनके लिए बड़ी बाधा बन गई और उन्हें श्रीलंका दौरे से बाहर होना पड़ा। उनकी जगह टीम में शामिल किए गए रुतुराज गायकवाड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुरुआती दो पारियों में एक शतक और एक अर्धशतक जड़ दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

फिलहाल रियान पराग का पूरा ध्यान अपनी रिकवरी पर है। भारतीय क्रिकेट और राजस्थान रॉयल्स के फैंस को उम्मीद होगी कि यह युवा खिलाड़ी जल्द पूरी तरह फिट होकर मैदान पर वापसी करे और एक बार फिर अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीते।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार