अपने पिछले मैच में वेस्टइंडीज लेजेंड्स पर पांच विकेट से मिली जीत से उत्साहित श्रीलंका लीजेंडस रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को दक्षिण अफ्रीका लीजेंडस के खिलाफ होने वाले अनएकैडमी रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज टी20 के आठवें मैच में भी अपने उसी प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी।

Advertisement

तिलकरत्ने दिलशान की अगुवाई वाली श्रीलंका लेजेंड्स के लिए हालांकि अपने उसी फॉर्म जारी रखना आसान नहीं होगा क्योंकि उनके सामने जोंटी रोड्स की अगुवाई वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम होगी।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका ने पिछले साल कोरोना वायरस के कारण मैच के रोके जाने से पहले वेस्टइंडीज लीजेंडस को मात दी थी और अब टीम सोमवार को भी जीत दर्ज करके लगातार दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी। रोड्स के अलावा टीम के पास अलविरो पीटरसन, लॉयड नॉरिस जोन्स, लूट्स बोसमैन जैसे बल्लेबाज भी शामिल है।

आलराउंडर जस्टिन केंप भी टीम के लिए अपनी भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। गेंदबाजी विभाग में टीम मखाया एनतिनी और नैंटी हेवार्ड के ऊपर निर्भर होगी।

दूसरी तरफ, श्रीलंका लेजेंड्स लगातार दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पिछले मैच में नाबाद 53 रन की मैच जिताऊ पारी खेलने वाले उपुल थरंगा एक बार फिर से अपने उसी फॉर्म को यहां भी जारी रखना चाहेंगे।

 

कप्तान दिलशान, थरंगा और सनथ जयसूर्या के होने से टीम की बल्लेबाजी क्रम बेहद मजबूत मानी जा रही है। पिछले मैच में केवल 12 रन पर आउट होने वाले जयसूर्या इस मैच में कुछ आक्रामक शॉट दिखाना चाहेंगे।

Advertisement

बल्लेबाजी के साथ-साथ श्रीलंका लीजेंडस की गेंदबाजी भी मजबूत दिख रही है। टीम के पास अजंता मेंडिस, रंगना हेराथ और रसेल आर्नोल्ड जैसे गेंदबाज मौजूद हैं। परवेज महारूफ भी आलराउंडर की भूमिका में होंगे।

टीमें (सम्भावित :)

दक्षिण अफ्रीका लीजेंडस : जोंटी रोड्स (कप्तान), अल्वीरो पीटरसन, लॉयड नॉरिस जोन्स, लूट्स बोसमैन, गार्नेट क्रुगर, मखाया एनतिनी, मोंडे जोंडेकी, नैंटी हेवर्ड, रोजर टेलीमेक्स, थांडी ताशबाला, जस्टिन केंप, जेंडर डी ब्रुइन, एंड्रयू पुटीक, मोर्ने वेन विक।

Advertisement

श्रीलंका लेजेंड्स : तिलरत्ने दिलशान (कप्तान)्र, चमारा सिल्वा, दुलंजना विजिनसिंघे, मलिंदा वारनपुरा, सनथ जयसूर्या, उपुल थरंगा, अजंता मेंडिस, धमिका प्रसाद, नुवान कुलसेकरा, रंगना हेराथ, थिलन तुषारा, चिंतक जयसिंघे, परवेज महारूफ, रसेल आर्नोल्ड, चमारा कपुगेदरा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार