कोलकाता, 3 अक्टूबर | अनुभवी बल्लेबाज रोबिन उथप्पा का मानना है कि रोहित शर्मा ने सही समय पर टेस्ट में ओपनिंग करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि रोहित को अब अपने इस फॉर्म को विदेशी धरती पर भी जारी रखना चाहिए।पहली बार टेस्ट में ओपनिंग कर रहे रोहित ने विशाखापट्टनम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 176 रनों की पारी खेली।

 
Advertisement

उथप्पा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के प्लान ए-6 अभियान कार्यक्रम से इतर आईएएनएस से कहा, "उन्होंने भारत में और भारत के बाहर हमेशा शानदार प्रदर्शन किया है। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने अब अपना दबदबा बनाना शुरू कर दिया है। वह इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं।"

Advertisement

रोहित की सहवाग से तुलना किए जाने के बारे में पूछे जाने पर उथप्पा ने कहा, "तुलना करना सही नहीं है। उनकी बल्लेबाजी की अपनी शैली है। वे दोनों आक्रामक हैं और एक आम बात है। वीरू पा गेंद पर अधिक आक्रमण करते थे। रोहित इसे सम्मान देते हैं। जिस तरह से वे गेंदबाजों के साथ व्यवहार करते हैं वह काफी हद तक अलग है।"

उथप्पा ने मैच में दोहरा शतक लगाने वाले मयंक अग्रवाल की तारीफ करते हुए कहा, "वह काफी बेहतर बल्लेबाज हैं। मुझे याद है कि हम उन्हें कर्नाटक की टीम से बाहर करने पर विचार कर रहे थे आर विनय कुमार ने उन्हें मौका दिया और उन्होंने तिहरा शतक लगाया था। इसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा है।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार