महेंद्र सिंह धोनी आज (7 जुलाई) को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) टीम के सदस्यों ने अपने कप्तान एमएस धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजी हैं। सीएसके द्वारा साझा किए गए इस खास वीडियो में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रॉबिन उथप्पा के बेटे रहे जिन्होंने काफी प्यारे अंदाज़ में धोनी को विश किया है।

Advertisement

धोनी, जिन्होंने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, आज भी फैंस के दुलारे बने हुए हैं। आईपीएल 2021 के सस्पेंड होने से पहले माही ने सीएसके की कप्तानी करते हुए सात मैचों में पांच मैचों में जीत दिलाई थी। अब इस सीज़न के दूसरे चरण में एक बार फिर से फैंस को माही की टीम से काफी उम्मीदें होंगी।

Advertisement

बुधवार की सुबह, सीएसके ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया जिसमें फ्रेंचाइजी के कई खिलाड़ी धोनी को बधाई देते नजर आ रहे हैं। इस क्लिप में इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कुरेन, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़ और चेतेश्वर पुजारा शामिल हैं।

अंत में, रॉबिन उथप्पा अपने बेटे के साथ दिखाई देते हैं और महान भारतीय क्रिकेटर को एक प्यारे, मासूम लहजे में शुभकामनाएं देते हैं। उथप्पा का बेटा माही को विश करते हुए कहता है, 'धोनी, आई लव यू, Bye।'

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार