इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू फ्लिंटॉफ (Andrew Flintoff) के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ (Rocky Flintoff) ने घरेलू क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से जमकर सुर्खियां बटोरी हैं। 18 साल के रॉकी ने लिस्ट ए क्रिकेट में अपना पहला शतक जड़ते हुए शानदार पारी खेली।

Advertisement

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ ने घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। महज 18 साल की उम्र में रॉकी ने इंग्लैंड के घरेलू वनडे कप 2026 में लंकाशायर के लिए खेलते हुए तूफानी शतक जड़ दिया।

रॉकी मंगलवार (11 अगस्त) को समरसेट के खिलाफ मुकाबले में लंकाशायर की ओर से पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 65 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। शतक पूरा करने के बाद भी रॉकी नहीं रुके और 76 गेंदों में 123 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी में 10 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। 

VIDEO:

रॉकी ने चौथे विकेट के लिए कीटन जेनिंग्स के साथ मिलकर लंकाशायर की पारी को पूरी तरह बदल दिया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 127 गेंदों में 214 रनों की शानदार साझेदारी हुई। जेनिंग्स ने भी 127 गेंदों में 156 रन की बड़ी पारी खेली। इन दोनों की शानदार बल्लेबाजी के दम पर लंकाशायर ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 443 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। रॉकी के लिए यह शतक इसलिए भी खास रहा क्योंकि यह लिस्ट ए क्रिकेट में उनका पहला शतक है।

रॉकी के अब तक के लिस्ट ए रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने इस शतक से पहले 14 मैचों में 350 रन बनाए थे, जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे। वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वह अब तक पांच मैच खेल चुके हैं और 9 पारियों में 137 रन उनके नाम हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

वनडे कप 2026 में रॉकी का प्रदर्शन लगातार बेहतर होता जा रहा है। उन्होंने अब तक 7 मैचों में 293 रन बनाए हैं और उनका बल्लेबाजी औसत 73.25 का है। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार