आईपीएल 2026 की शुरुआत में अब बस कुछ ही दीन बाकी हैं और इस लीग सबसे बड़ी टीमों में से एक मुंबई इंडियंस को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। टीम इस बार संतुलित और मजबूत नजर आ रही है। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज एस बद्रीनाथ ने MI की संभावित प्लेइंग इलेवन चुनी है।

Advertisement

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और टूर्नामेंट को लेकर फैंस का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस बार नए जोश और संतुलित टीम के साथ मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस रिकॉर्ड छठा खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर उतरेगी। टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा टैलेंट का शानदार मिश्रण है, जिससे फैंस और एक्सपर्ट्स दोनों को इस टीम से काफी उम्मीदें हैं।

Advertisement

इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज एस बद्रीनाथ ने मुंबई इंडियंस की अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन चुनी है। उन्होंने ओपनिंग के लिए रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक की जोड़ी को चुना है, जो टीम को तेज और मजबूत शुरुआत दे सकते हैं। मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और कप्तान हार्दिक पांड्या को जगह दी गई है। सूर्यकुमार की आक्रामक बल्लेबाजी, तिलक की समझदारी और हार्दिक का ऑलराउंड प्रदर्शन टीम को हर स्थिति में मजबूती देता है।

इसके अलावा इंग्लैंड के विल जैक्स को भी टीम में शामिल किया गया है, जो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ ऑफ स्पिन का विकल्प भी देते हैं। युवा खिलाड़ी नमन धीर को भी मौका मिला है, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। ऑलराउंड और गेंदबाजी विभाग में मिचेल सैंटनर टीम को स्पिन के साथ बल्लेबाजी में गहराई देते हैं। वहीं तेज गेंदबाजी आक्रमण में दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह जैसे घातक गेंदबाज शामिल हैं, जो नई गेंद और डेथ ओवर्स में मैच का रुख पलट सकते हैं।

बद्रीनाथ ने शार्दुल ठाकुर को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में चुना है, जो जरूरत के अनुसार गेंद के साथ बल्ले से भी टीम को अतिरिक्त संतुलन दे सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

एस बद्रीनाथ की MI संभावित XI:
रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार