मुंबई, 29 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| रोहित शर्मा (162) और अंबाती रायडू (100) के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई दोहरी शतकीय साझेदारी की बदौलत भारत ने यहां ब्रेब्रोन क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे वनडे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 377 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया है। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 211 रनों की शतकीय साझेदारी की। रोहित का यह 21वां वनडे शतक था तो वहीं रायडू का तीसरा वनडे शतक। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत को इस मैच में अच्छी शुरुआत मिली और रोहित के जोड़ीदार शिखर धवन ने 38 रनों की पारी खेलते हुए पहले विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की। किमो पॉल की गेंद पर धवन कारेन पावेल को कैच देकर पवेलियन लौट लिए। 

Advertisement

पिछले तीन मैचों में शतकीय पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली इस मैच में 16 रन ही बना सके। वह 101 के कुल स्कोर पर केमरन रोच की गेंद पर शाई होप के द्वारा लपके गए। 

इसके बाद वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को रोहीत और रायडू की जोड़ी ने विकेटों के लिए तरसा दिया और उनकी गेंदों को लगातार सीमापार भेजते रहे। रोहित शुरुआत में ज्यादा तेज नहीं खेल रहे थे जबकि रायडू का बल्ला बाउंड्रियां ढूंढ़ रहा था। रोहित ने 32वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका मारकर अपना 21वां वनडे शतक पूरा किया। इसके लिए उन्होंने 98वें गेंदें ली।

शतक पूरा होने के बाद रोहित भी आक्रामक हो गए। शतक के बाद उन्होंने अगले 62 रनों के लिए 39 गेंदों का सामना किया। इसी आक्रामकता में रोहित एशले नर्स की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट लिए। 312 के कुल स्कोर पर चंद्रपॉल हेमराज ने उनका शानदार कैच पकड़ा। रोहित ने अपनी पारी में 139 गेंदों का सामना करते हुए 20 चौके और चार छक्के लगाए। यह रोहित का वनडे में सातवीं बार 150 से ज्यादा का स्कोर है। 

Advertisement

इसके बाद रायडू ने 46वें ओवर की चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया। वह हालांकि अपने स्कोर को इससे आगे नहीं ले जा सके और अगले ओवर की पहली ही गेंद पर फाबियान एलेन की सीधी थ्रो पर रन आउट हो गए। रायडू ने अपनी पारी में 81 गेंदों का सामना किया और आठ चौकों के अलावा चार छक्के मारे। 

अंत में धोनी ने 15 गेंदों में दो चौकों की मदद से 23 रन बनाए। केदार जाधव 16 और रवींद्र जडेजा सात रन बनाकर नाबाद रहे। 

रोच को दो विकेट मिले। एशले नर्स और कीमो पॉल को एक-एक सफलता मिली।  
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार