Rohit Sharma 100 International Sixes Against West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला शनिवार (3 अक्टूबर) को न्यू चंडीगढ़ के न्यू पीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा शतक से जरूर चूक गए, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ा इतिहास रच दिया।
रोहित ने इस मुकाबले में 85 गेंदों में 92 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। पारी के दौरान लगाए गए इन तीन छक्कों के साथ ही उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर लिए। इसके साथ ही रोहित शर्मा दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित ने 68 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के
- रोहित शर्मा (भारत) – 68 मैच, 100 छक्के
- जोस बटलर (इंग्लैंड) – 58 मैच, 64 छक्के
- विराट कोहली (भारत) – 76 मैच, 56 छक्के
- एबी डिविलियर्स (साउथ अफ्रीका) – 44 मैच, 54 छक्के
- क्विंटन डी कॉक (साउथ अफ्रीका) – 26 मैच, 50 छक्के
वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित ने वनडे में 40 मैचों में 47 छक्के लगाए हैं। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने कैरेबियाई टीम के खिलाफ 14 और टी20 इंटरनेशनल में 39 छक्के जड़े हैं।
रोहित के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड पहले से भी दर्ज है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 87 मैचों में 138 छक्के लगाए हैं। अब वेस्टइंडीज के खिलाफ 100 छक्के पूरे करते ही रोहित दुनिया के पहले और इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में दो अलग-अलग टीमों के खिलाफ 100 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
एक टीम के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के
- 138 – रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया, 87 मैच
- 130 – क्रिस गेल बनाम इंग्लैंड, 70 मैच
- 100 – रोहित शर्मा बनाम वेस्टइंडीज, 68 मैच
- 87 – क्रिस गेल बनाम न्यूजीलैंड, 51 मैच
- 87 – ग्लेन मैक्सवेल बनाम भारत, 61 मैच