20 दिसंबर, कटक (CRICKETNMORE)। कटक में भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी- 20 मैच खेला जाएगा। हालांकि वनडे में भारत ने श्रीलंका को बेहद ही आसानी के साथ हरा दिया था लेकिन टी- 20 में श्रीलंका की टीम भी बेहद ही जबरजस्त टीम है और मैच का पासा पलट सकने का मद्द रखती है। ऐसे में आज होने वाले टी- 20 मैच को लेकर फैन्स काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं।

Advertisement

भारत के हिट मैन रोहित शर्मा के पास विराट कोहली के विराट रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका

श्रीलंका के खिलाफ पहले टी- 20 इंटरनेशनल मैच में यदि रोहित शर्मा 15 रन बना पाने में सफल रहे तो टी- 20 इंटरनेशनल करियर में 1500 रन पूरे कर लेगें। यदि रोहित ऐसा करने में सफल रहे तो भारत के तरफ से टी- 20 इंटरनेशनल में 1500 रन बनानें वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएगें।

आपको बता दें कि विराट कोहली ने टी- 20 इंटरनेशनल में अबतक 55 मैच 1956 रन बनाए हैं। ऐसे में सभी को उम्मीद है कि आज रोहित शर्मा का बल्ला फिर से चलेगा और रोहित 1500 टी- 20 रन बनानें वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएगें। 

इस समय रोहित शर्मा के नाम 68 मैच में 1485 रन दर्ज हैं। PHOTOS कमाल की खूबसूरत है ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटरों की वाइफ, जरूर देखें

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार