आईपीएल 2026 के दौरान मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा का एक मज़ेदार वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में हिटमैन एक बार फिर सबका दिल जीतते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, रोहित की एक फीमेल फ़ैन के साथ प्यारी सी बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि ये घटना तब हुई जब रोहित मुंबई इंडियंस की टीम बस की ओर जा रहे थे। एक फीमेल फ़ैन ने इस अनुभवी बल्लेबाज़ के पास जाकर सेल्फ़ी लेने की गुज़ारिश की, लेकिन जैसे ही वो तस्वीर खींचने के लिए तैयार हुई उसका फ़ोन अचानक बंद हो गया। साफ़ तौर पर शर्मिंदा होते हुए उस फ़ैन ने कहा, "मेरा फ़ोन बंद हो गया।"
इस बीच रोहित ने शुरू में बस की ओर चलना जारी रखा, लेकिन फिर रुक गए और मुस्कुराते हुए पीछे मुड़े। एक मज़ाकिया अंदाज़ में जवाब देते हुए रोहित ने कहा, "तो अब मैं क्या करूं?"
Also Read: LIVE Cricket Score
ये मज़ेदार बातचीत तुरंत ही सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर वायरल हो गई और फ़ैन्स रोहित की तारीफ करने लगे। थोड़ी देर की रुकावट के बावजूद, मुंबई इंडियंस के इस सुपरस्टार ने तब तक इंतज़ार किया जब तक कि फ़ोन की समस्या ठीक नहीं हो गई और आख़िरकार उस फ़ैन के साथ सेल्फ़ी ली, जिससे उसका दिन यादगार बन गया। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।