जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच के बाद मुंबई इंडियंस के रॉबिन मिंज को रोबोट डॉग 'चंपक' के साथ मस्ती करते हुए देखा गया। ये घटना तब हुई जब मुंबई इंडियंस के स्टार ओपनर रोहित शर्मा ने मजाक में मिंज से रोबोट डॉग को छूने के लिए कहा और कहा, "जाओ न हाथ लगाओ उसको।"

Advertisement

जब मिंज रोबोट डॉग के पास पहुंचे, तो 'चंपक' अचानक उन पर कूदने वाला था, जिससे मिंज डर गए। इस घटना ने मैच के बाद माहौल को खुशनुमा बनाने का काम किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

अगर इन दोनों टीमों के बीच हुए मैच की बात करें तो जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉ़यल्स को 100 रनों से हराकर आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया। मुंबई इंडियंस ने इस मैच को जीतकर लगातार छठी जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत ज़बरदस्त रही। रोहित शर्मा और रायन रिकेलटन की जोड़ी ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 58 रन जोड़े। दोनों बल्लेबाजों ने शानदार अर्धशतक जमाए और पहले विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी की। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पंड्या ने आखिरी ओवरों में गियर बदला। दोनों ने सिर्फ 23-23 गेंदों में नाबाद 48-48 रन बनाकर टीम को 217 रन तक पहुंचाया। 

Also Read: LIVE Cricket Score

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत ही खराब रही। पहले ओवर में वैभव सूर्यवंशी बिना खाता खोले आउट हो गए। फिर अगले कुछ ओवरों में यशस्वी जायसवाल (13), नीतीश राणा (9), रियान पराग (16) और शिमरन हेटमायर (0) भी चलते बने। पावरप्ले में ही राजस्थान के 5 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद बाकी बल्लेबाज़ भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए। जोफ्रा आर्चर ने थोड़ा संघर्ष करते हुए 30 रन बनाए, लेकिन बाकी कोई बड़ा स्कोर नहीं कर सका और पुरी टीम सिर्फ 16.1 ओवर में 117 रन पर ढेर हो गई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार