Rishabh Pant Eyes On Rohit Sharma And Virender Sehwag Record: ऋषभ पंत के सामने मैनचेस्टर टेस्ट में दो बड़े रिकॉर्ड हासिल करने का मौका है, लेकिन यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए भी बेहद अहम है क्योंकि सीरीज़ में भारत 2-1 से पिछड़ रहा है। चोट के बावजूद शानदार लय में चल रहे पंत के निशाने पर रोहित शर्मा और वीरेंद्र सहवाग के अहम रिकॉर्ड होंगे। फैंस की निगाहें न सिर्फ पंत के प्रदर्शन, बल्कि टीम इंडिया की वापसी की उम्मीदों पर भी टिकी होंगी।

Advertisement

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज़ में चोट झेलने के बावजूद बेहतरीन फॉर्म में हैं। लॉर्ड्स टेस्ट में उंगली की चोट के बावजूद उन्होंने तीसरे दिन 112 गेंदों पर 74 रन बनाए। अब उनकी नज़र मैनचेस्टर में 23 जुलाई से शुरू हो रहे चौथे टेस्ट पर है, जहां वो रिकॉर्ड बुक में बड़ा धमाका कर सकते हैं और  2-1 से पिछड़ रही भारतीय टीम की सीरीज में वापसी करवा सकते हैं।

Advertisement

पंत ने अब तक इस सीरीज़ में 425 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक (134, 118) और दो अर्धशतक (65, 74) शामिल हैं। अगर वो मैनचेस्टर टेस्ट में 40 रन और बना लेते हैं, तो वो वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल रोहित शर्मा के नाम ये रिकॉर्ड है, जिन्होंने 40 मैचों में 2716 रन बनाए हैं। वहीं, पंत के नाम 37 मैचों में 2677 रन हैं, जिनमें छह शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं।

भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में सबसे ज्यादा रन (अब तक):

  • रोहित शर्मा – 2716 रन (40 मैच)
  • ऋषभ पंत – 2677 रन (37 मैच)
  • विराट कोहली – 2617 रन (46 मैच)
  • शुभमन गिल – 2500 रन (35 मैच)
  • रवींद्र जडेजा – 2212 रन (42 मैच)
Also Read: LIVE Cricket Score

इतना ही नहीं, पंत टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बनने के भी बेहद करीब हैं। उनके नाम 46 टेस्ट में 88 छक्के हैं, जो रोहित शर्मा के बराबर है (88 छक्के, 67 टेस्ट)। अब उनके सामने सिर्फ वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड है, जिन्होंने 103 टेस्ट में 90 छक्के लगाए थे।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार