भारतीय क्रिकेट टीम ने लॉर्डस क्रिकेट मैदान पर इंग्लैंड के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट पर 181 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 14 और इशांत शर्मा चार रनों पर नाबाद हैं और अब पांचवें दिन इन दोनों पर सभी की निगाहें होंगी।

Advertisement

हालांकि, चौथे दिन स्टंप्स से पहले कुछ ऐसा हुआ जिससे भारतीय फैंस का काफी मनोरंजन हुआ। दरअसल, सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा इशांत शर्मा और ऋषभ पंत पर गुस्सा होते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

इस वीडियो में कप्तान विराट और रोहित लॉर्ड्स की बालकनी में बैठे हुए पंत और इशांत पर इसलिए भड़क रहे हैं क्योंकि आखिरी सेशन के आखिरी पलों में खराब रोशनी के कारण गेंद दिखना बंद हो गई थी लेकिन इसके बावजूद पंत और इशांत टस से मस नहीं हो रहे थे। भारतीय टीम पहले ही 6 विकेट गंवा चुकी थी और ऐसे में रोहित और विराट ये नहीं चाहते थे कि कोई और विकेट गिरे।

ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि भारत ने अपनी पहली पारी में 364 रन बनाए जबकि इंग्लैंड ने पहली पारी में 394 रन बनाकर 27 रनों की लीड हासिल की।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार