टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के 51वें मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बाद क्वालीफाई करने वाली तीसरी टीम बन गयी। भारत सेमीफाइनल में 27 जून को इंग्लैंड से भिड़ेगा। भारत ने इसी के साथ वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार का बदला भी ले लिया।

Advertisement

इस मैच के दौरान कई ऐसे पल भी देखने को मिले जो शायद भारतीय फैंस आगे आने वाले मैचों में दोबारा नहीं देखना चाहेंगे। इस मैच के दौरान भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत को रोहित शर्मा के गुस्से का शिकार तब होना पड़ा जब उन्होंने मिचेल मार्श का आसान सा कैच पकड़ने की कोशिश ही नहीं की। पंत की ढीली फील्डिंग देखकर रोहित अपना संयम नहीं रख पाए और उन पर चिल्ला पड़े। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

इस मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी  करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन का स्कोर टांगा। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 92(41) रन कप्तान रोहित के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 8 छक्के लगाए। सूर्यकुमार यादव ने 31(16) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के जड़े। शिवम दुबे ने 22 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन का योगदान दिया। 

Also Read: Live Score

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 181 रन ही बना पायी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन हेड ने बनाये। उन्होंने 43 गेंद में 9 चौको और 4 छक्कों की मदद से 76 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 24 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। कप्तान मिचेल 28 गेंद में गेंद में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 37 रन की पारी खेली। हेड और मार्श ने दूसरे विकेट के लिए 81 (48) रन जोड़े। ग्लेन मैक्सवेल ने 12 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाये। हेड और मैक्सवेल ने तीसरे विकेट के लिए 41 (25) रन की साझेदारी की। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट अर्शदीप सिंह ने चटकाए। 2 विकेट कुलदीप यादव ने अपने नाम किये। एक-एक विकेट जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल को मिला। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार