हैमिल्टन, 29 जनवरी | रोहित शर्मा ने बुधवार को इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर सलामी बल्लेबाज अपने 10,000 रन पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले चौथे भारतीय ओपन हैं। 

Advertisement

उन्होंने यह मुकाम सेडन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 मैच में हासिल किया। इस सूची में रोहित इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनका औसत 50 से ज्यादा का है। 219 पारियों में रोहित ने 50.33 के औसत से रन बनाए हैं।

Advertisement

रोहित के अलावा इस सूची में सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। इन्हीं तीन भारतीय खिलाड़ियों ने प्रारूप में बतौर सलामी बल्लेबाज रोहित से पहले 10,000 रन पूरे किए।

रोहित पहले दो टी-20 में विफल रहे थे, लेकिन तीसरे टी-20 में उन्होंने 40 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली। इसके अलावा उन्होंने सुपर ओवर में भी 15 रन की पारी खेली। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार