Brain Bennett Catch: वेस्टइंडीज के कैप्टन शाई होप (Shai Hope) सोमवार, 23 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर-8 राउंड के चौथे मुकाबले में जिम्बाब्वे (ZIM vs WI) के खिलाफ अपनी बैटिंग से कुछ खास प्रभावित नहीं कर सके और 12 गेंदों पर सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब है कि उनका विकेट जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर ब्रैंड इवांस (Brad Evans) ने झटका जिनकी गेंद पर ब्रायन बेनेट (Brain Bennett) ने बाउंड्री पर फील्डिंग करके एक बेहद ही शानदार कैच पकड़ा। इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना वेस्टइंडीज की इनिंग के छठे ओवर में घटी। ये कैरेबियाई टीम के लिए पावरप्ले का आखिरी ओवर था ऐसे में कैप्टन शाई होप ने खुद बड़े शॉट्स खेलने की जिम्मेदारी ली। यहां उन्होंने ब्रैंड इवांस को चौथी गेंद पर एक चौका लगा दिया था और अब वो ऐसे ही अगली गेंद पर भी एक बाउंड्री ठोकना चाहते थे।
दूसरी तरफ जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर ब्रैंड इवांस भी शाई होप के इरादे पूरी तरह समझ चुके थे ऐसे में उन्होंने एक स्लोअर गेंद डालकर शाई होप को चकमा देने का प्लान बनाया। इसके बाद होना क्या था, उन्होंने अपनी पांचवीं गेंद ऑफ स्टंप की लाइन पर बेहद धीमी रफ्तार से फेंकी जिस पर शाई होप ने पूरी ताकत से डीप मिड विकेट की तरफ शॉट खेल दिया।
गौर करें कि यहां शाई होप अपने शॉट में इतनी ताकत नहीं डाल पाए थे कि वो बॉल उड़ते हुए सीधा बाउंड्री के बाहर चली जाए। ऐसे में मिड विकेट की पॉजिशन पर तैनात जिम्बाब्वे के खिलाड़ी ब्रायन बेनेट ने बॉल की तरफ तेजी से दौड़ लगाई और आखिरी में डाइव करके बाउंड्री के पास एक बेहद ही शानदार कैच पकड़ लिया। आप इस घटना का वीडियो नीचे देख सकते हो।
बात करें अगर इस मुकाबले की तो खबर लिखे जाने तक वेस्टइंडीज की टीम अपनी इनिंग के 13 ओवर में 2 विकेट खोकर 150 रन बना चुकी है। यहां देखे लाइव स्कोर कार्ड
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकीवा, ब्रैड इवांस, रिचर्ड नगारवा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।
Also Read: LIVE Cricket Score
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ।