मुंबई इंडियंस  के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल 2024 के 33वें मैच में पंजाब किंग्स के साथ भिड़ते ही इतिहास रच दिया। ये मैच आज 18 अप्रैल को  महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। रोहित शर्मा एमएस धोनी के बाद आईपीएल के इतिहास में 250 मैचों में खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

36 वर्षीय हिटमैन ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2008 में डेक्कन चार्जर्स से की थी। चार्जर्स  अब टूर्नामेंट में नहीं है। रोहित इस टीम का हिस्सा 2010 तक रहे और 2011 में मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हो गए। इसके बाद 2013 में फ्रेंचाइजी के कप्तान बन गए। स्टार बल्लेबाज ने पांच आईपीएल खिताब दिलाकर फ्रेंचाइजी की किस्मत बदल दी। 

Advertisement

आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले रोहित शर्मा को हटाकर गुजरात टाइटंस से ट्रेड किये गए हार्दिक पांड्या को मुंबई कप्तान बना दिया गया। हार्दिक को कप्तान बनाते ही फ्रेंचाइजी, हार्दिक  द्वारा काफी आलोचना की गयी। रोहित शर्मा के बल्लेबाजी रिकॉर्ड की बात करें तो वह आईपीएल के इतिहास में विराट कोहली, शिखर धवन और डेविड वार्नर के बाद चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके नाम आईपीएल में 6000 से ज्यादा रन दर्ज है। 

आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी 

256 - एमएस धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स)

250 - रोहित शर्मा (डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस)

Advertisement

249 - दिनेश कार्तिक (दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात लायंस)

244 - विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)

232 - रविंद्र जड़ेजा (राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात लायंस)

Advertisement

आईपीएल 2024 के 33वें मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जॉनी बेयरस्टोकी जगह राइली रूसो की टीम में वापसी हुई है। मुंबई ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: राइली रूसो, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कागिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह। 

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, श्रेयस गोपाल, जसप्रीत बुमराह। 

Advertisement

पंजाब के इम्पैक्ट खिलाड़ी: राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया, शिवम सिंह, ऋषि धवन, विदवथ कावेरप्पा। 

Also Read: Live Score

मुंबई के इम्पैक्ट खिलाड़ी: आकाश मधवाल, नुवान तुषारा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, नमन धीर। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार