28 जनवरी। 243 रन का पीछा करने उतरी तीसरे वनडे में भारतीय टीम लक्ष्य का करीब पुहुंच रही है। रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का 39वां अर्धशतक जमा दिया है। स्कोरकार्ड
Advertisement
आपको बता दें कि इस सीरीज में लगातार दूसरे मैच में रोहित शर्मा ने अर्धशतक जमाया है। इसके अलावा रोहित शर्मा ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
Advertisement
रोहित शर्मा लिस्ट ए क्रिकेट में 10000 रन पूरा करने वाले भारत के 10वें खिलाड़ी बन गए हैं और साथ ही तेजी से लिस्ट ए क्रिकेट में 10000 रन बनानें वाले रोहित भारत के चौथे बल्लेबाज हैं।
रोहित शर्म ने 260 पारियों में ऐसा कमाल किया है। पहले नंबर पर विराट कोहली हैं जिनके नाम 219 पारियों में लिस्ट ए क्रिकेट में 10000 रन बनानें का रिकॉर्ड दर्ज है। गांगुली ने 252 और महान सचिन ने 257 पारियों में 10000 रन लिस्ट ए क्रिकेट में पूरे किए थे।