India vs Australia: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुआई में भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार (4 मार्च) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम पांचवीं बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची है। इस मुकाबले में जीत के साथ ही रोहित के नाम कुछ खास रिकॉर्ड दर्ज हो गए। 

Advertisement

ऐसा करने वाले पहले कप्तान 

Advertisement

रोहित दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं, जो सभी चार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइल में पहुंचे हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023, वनडे वर्ल्ड कप 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में पहुंचे हैं। 

धोनी की बराबरी की

बतौर भारतीय कप्तान आईसीसी मैचों में लगातार सबसे ज्यादा जीत हासिल करने के मामले में रोहित संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। 2024 से अभी तक उनकी कप्तानी में भारतीय टीम 12 आईसीसी मैच जीती है। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2012 से 2014 तक लगातार 12 आईसीसी मैच जीते थे। 

क्रिस गेल को छोड़ा पीछे

Advertisement

रोहित ने बल्लेबाजी में 29 गेंदों में 28 रन की पारी खेली, जिसमें तीन चौके औऱ एक छक्का जड़ा। वह आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में सबसे ज्यागा छक्के जडऩे के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके अब आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में 65 छक्के हो गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 64 छक्के दर्ज हैं। 

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान स्टीव स्मिथ के 73 रन औऱ एलेक्स कैरी की 61 रन की पारी की बदौलत 49.3 ओवर में 264 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 48.1 ओवर में 6 विकेट गवाकर जीत हासिल की। भारत के लिए कोहली के अलावा श्रेयस अय्यर ने 45 रन और केएल राहुल ने नाबाद 42 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार