India vs Afghanistan,1st ODI : भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शनिवार (13 जून) को अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेच एसोसिएशन स्टेडियम में पहले वनडे मैच में टॉस के साथ ही अनोखा रिकॉर्ड बना दिया।
रोहित भारत के लिए सबसे ज्यादा उम्र में वनडे इंटरनेशनल खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, इस मुकाबले साल के समय उनकी उम्र 39 साल 44 दिन है। उन्होंने पूर्व ऑलराउंडर मोहिंदर अमरनाथ का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने साल 1989 में 39 साल 36 दिन की उम्र में भारत के लिए वनडे मैच खेला था।
बता दें कि पहले इस सीरीज में रोहित के खेलने को लेकर संशय था क्योंकि वह चोट से उबर रहे थे। हालांकि वह फिटनेस टेस्ट पास कर भारतीय टीम के साथ जुड़े।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
बारिश के कारण मुकाबला तय समय पर शुरू नहीं हुआ, जिसके चलते ओवरों की संख्या घटाकर 25 ओवर प्रतिर पारी कर दी गई है और पावरप्ले 5 ओवर का होगा।
टीमें:
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज़, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मोहम्मद सलीम सफ़ी, एएम ग़ज़नफ़र, ज़िया उर रहमान शरीफ़ी
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा