भारतीय कप्तान औऱ ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बुधवार (18 जनवरी) को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे (India vs Sri Lanka 1st ODI) में 38 गेंदों का सामना करते हुए 34 रन की पारी खेली। इस दौरान रोहित ने चार चौके और दो छक्कों जड़े और ब्लेयर टिकनर की गेंद पर शॉट खेलने के चक्कर में डेरिल मिचेल को कैच थमा बैठे। रोहित एक बार फिर अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में तबदील करने में असफल रहे। हालांकि अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने दो बड़े रिकॉर्ड बना दिए। 

Advertisement

तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड

Advertisement

रोहित ने वनडे में भारत में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस पारी के बाद रोहित के भारतीय सरजमीं पर 125 छक्के हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने भारत में 123 छक्के जड़े थे। 

गिलक्रिस्ट से निकले आगे

रोहित वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एडम गिलक्रिस्ट को पछाड़कर 16वें नंबर पर पहुंच गए हैं। रोहित के अब 232 वनडे पारियों में 9630 रन हो गए हैं, वहीं गिलक्रिस्ट के नाम 279 पारियों में 9619 रन दर्ज हैं।  

गौरतलब है कि पिछले तीन साल से रोहितस ने वनडे क्रिकेट में एक भी शतक नहीं जड़ा है। चार बार ही वह अर्धशतक जड़ने में सफल हुए हैं। गुवाहटी मे श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले वनडे में रोहित ने 83 रनों की पारी खेली है। 

Advertisement

इस मुकाबले की बात की जाए तो भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और रोहित ने शुभमन गिल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार