England vs India: भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल के मैदान पर चल रहे चौथे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने अपनी फील्डिंग से सभी को प्रभावित किया। स्लिप में खड़े रोहित शर्मा ने उमेश यादव की गेंद पर डेवड मलान का शानदार कैच लपका था। रोहित शर्मा के इस कैच को लपकते ही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का रिएक्शन देखने लायक था।

Advertisement

विराट कोहली ऋषभ पंत और केएल राहुल ने इस कैच के तुंरत बाद हिटमैन को गले लगा लिया था। वहीं रोहित शर्मा के चेहरे पर भी इस कैच को पकड़ने के बाद हंसी देखने लायक थी। इस कैच को लपकने के लिए रोहित शर्मा के पास काफी कम समय था लेकिन, उन्होंने कोई गलती नहीं की और कैच को लपक लिया।

Advertisement

25वें ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने अपनी उल्टी तरफ डाइव लगाकर इस कैच को पकड़ा था। डेविड मलान उमेश यादव की अंदर आती गेंद पर बल्ला लगाने से खुदको नहीं रोक सके और गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप में चली गई। एक पल के लिए डेविड मलान को भी यकीन नहीं हुआ कि उनके साथ क्या हुआ है।

वहीं अगर चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन की बात करें तो इंग्लैंड की टीम ने पहले सेशल में 2 जल्दी विकेट गंवाने के बाद पारी संभाल ली है। खबर लिखे जाने तक जॉनी बेयरस्टो 37 और ओली पोप 46 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। इंग्लैंड की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 150 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार