ऋषभ पंत के कार एक्सिडेंट ने पूरी दुनिया को हिला डाला है। हालांकि, इस भयावह दुर्घटना में घायल ऋषभ पंत की चोट में काफी सुधार है। देहरादून के मैक्स अस्पताल में पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम पंत का इलाज कर रही है। इस दौरान कई बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज़ ने भी पंत से मुलाकात करके उनके हौंसले को बढ़ाया। वहीं, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा बेशक इस समय छुट्टियां बिताने के लिए मालदीव में हैं लेकिन वो भी लगातार डॉक्टरों के संपर्क में हैं।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शर्मा लगातार पंत का ईलाज कर रहे डॉक्टर्स के साथ फोन पर उनकी हेल्थ अपडेट्स ले रहे हैं। रोहित और पंत का प्यार किसी से भी छिपा नहीं है और यही कारण है कि वो पंत की हेल्थ को लेकर काफी चिंतित हैं। फिलहाल रोहित पंत से 2000 किमी हैं लेकिन वो डॉक्टर्स के साथ लगातार संपर्क में बने हुए हैं।

Advertisement

फिलहाल रोहित अपने परिवार के साथ मालदीव में हैं और उन्होंने नए वर्ष का जश्न भी वहीं पर मनाया। फिलहाल ना सिर्फ रोहित शर्मा बल्कि करोड़ों फैंस पंत के जल्दी से जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। वहीं, अगर डॉक्टर्स की मानें तो पंत के ठीक होने में अभी भी 3 से 6 महीने का समय लग सकता है जिसका मतलब ये है कि वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज और आगामी आईपीएल से लगभग बाहर हो चुके हैं।

ऐसे में उनकी फ्रेंचाईजी दिल्ली कैपिटल्स को अपने लिए नया कप्तान भी ढूंढना होगा और उससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को पंत का रिप्लेसमेंट चाहिए होगा लेकिन सच कहें तो फिलहाल टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के पास ऋषभ पंत का रिप्लेसमेंट नहीं है क्योंकि जो क्षमता और प्रदर्शन उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में करके दिखाया है वैसा कोई और कर पाएगा या नहीं, ये देखना दिलचस्प होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार