23 जनवरी,नई दिल्ली। भारत औऱ न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में 24 जनवरी से पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज की शुरूआत होगी। शानदार फॉर्म में चल रहे टीम इंडिया के उपकप्तान और ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास इस सीरीज में कुछ खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा, आइए जानते हैं। 

Advertisement

14000 रन पूरे करने के करीब

Advertisement

रोहित शर्मा को इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 14000 रन पूरे करने के लिए 111 रनों की जरूरत है। उनसे पहले सात क्रिकेटर ही भारत इस आंकड़े या उससे आगे पहुंच पाए हैं। हिटमैन ने अब तक तीनों फॉर्मेट को मिलाकर खेले गए 360 मैचों की 366 पारियों में 13889 रन बनाए हैं। 

3 खिलाड़ियों से आगे निकलने का मौका

रोहित के पास डेविड वॉर्नर (356 छक्के), एरॉन फिंच (360 छक्के) और ड्वेन स्मिथ (375) को पछाड़कर टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सातवें नंबर पर पहुंचने का मौका होगा। उन्होंने अब तक अपने टी-20 करियर में 354 छक्के जड़े हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार