23 सितंबर,(CRICKETNMORE)। पाकिस्तान के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले एशिया कप 2018 के सुपर 4 राउंड के मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान और रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़कर एक खास कीर्तिमान बना दिया। 

Advertisement

रोहित शर्मा ने अपनी शतकीय पारी के दौरान वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 7000 रन पूरे कर लिए। रोहित ये कारनामा करने वाले भारत के नौंवे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर,सौरव गांगुली,राहुल द्रविड़, महेंद्र सिंह धोनी,विराट कोहली, मोहम्म अजहरूद्दीन, युवराज सिंह औऱ वीरेंद्र सहवाग ही भारत के लिए ये कारनामा कर पाए हैं। दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

Advertisement

वह सबसे तेज 7000 वनडे रन बनाने वाले पांचवें क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने 181 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ा। लारा ने 183 पारियों में 7000 रन का आंकड़ा छुआ था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार