अहमदाबाद में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में भारतीय गेंदबाज़ों ने वेस्ट इंडीज की टीम 43.5 ओवरों में 176 रनों पर आल आउट कर दिया। अब निगाहें भारतीय बल्लेबाज़ों पर होंगी कि वो इस लक्ष्य को कितनी जल्दी और आसानी से हासिल कर पाते हैं। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो एक नहीं कई मज़ेदार नज़ारे देखने को मिले।

Advertisement

इस दौरान विराट कोहली को भी कप्तान रोहित की कई मौकों पर मदद करते हुए देखा गया। इस दौरान एक पल ऐसा आया जब रोहित शर्मा डीआरएस लेने को लेकर काफी कन्फ्यूज़ दिखे लेकिन तब कोहली ने उनको रिव्यू लेने के लिए फोर्स किया और भारतीय टीम एक और विकेटे लेने में सफल रही।

Advertisement

ये घटना 22वें ओवर की पांचवीं गेंद पर घटित हुई जब युजवेंद्र चहल की गेंद शामार ब्रुक्स के बल्ले को छूती हुई ऋषभ पंत के दस्तानों में चली गई लेकिन अंपायर ने नॉटआउट दिया जिसके बाद चहल रोहित को डीआरएस लेने के लिए कहने लगे लेकिन पंत मना कर रहे थे और कुल मिलाकर रोहित शर्मा कन्फ्यूज़ थे कि वो क्या करें।

तभी विराट कोहली रोहित के पास जाते हैं और उनसे कहते हैं कि 'रोहित बैट और बैट पैड दोनों लगा है, मुझे तो लगता है कि लगा है।' विराट की बात मानकर रोहित डीआरएस लेते हैं और अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ता है क्योंकि शामार ब्रुक्स आउट थे। रोहित और विराट की चैट स्टंपमाइक में भी रिकॉर्ड हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।  

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार