VIDEO: प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़ पत्रकार गिनने लगे रोहित शर्मा, बोले-'बहुत समय बाद ऐसा देखा'

Updated: Fri, Nov 05 2021 14:24 IST
Cricket Image for Rohit Sharma Counting How Many Journalists Are In Press Conference Watch Video (rohit sharma interview)

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा मैदान पर जितना अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं उतना ही फैंस उन्हें उनके फनी अंदाज को लेकर भी पसंद करते हैं। रोहित को कई बार मैदान पर और मैदान के बाहर ऐसा कुछ करते देखा गया है जिसने फैंस को उनका दीवाना बना दिया है। 

बीच मैदान विराट कोहली की नकल हो स्टीव स्मिथ की शैडो प्रैक्टिस हो या फिर चेतेश्वर पुजारा संग उनकी मस्ती फैंस ने उनके सभी अंदाज को पसंद किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी हिटमैन को निराले अंदाज में ही देखा जाता है। इस बीच उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

वीडियो में रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले वहां पर मौजूद सभी पत्रकारों को गिनने लगते हैं और कहते हैं, 'बहुत समय बाद इस तरह की प्रेस कॉन्फ्रेंस देखी है जहां इतने लोग हों। जूम पर ही हो रहा है प्रेस कॉन्फ्रेंस आजकल।' रोहित के इस अंदाज को देखकर वहां पर मौजूद सभी पत्रकार हंस पड़ते हैं।

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

बता दें कि टी-20 विश्वकप 2021 में भारत का अब तक का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। भारत ने अब तक 3 मुकाबले खेले हैं जिसमें 2 में उसे हार मिली है। टी-20 विश्वकप में टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह काफी मुश्किल या फिर यूं कह लें भगवान भरोसे है। भारत का अगला मुकाबला 5 नवम्बर को स्कॉटलैंड के खिलाफ है।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें