Rohit Sharma Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 47वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में 18.4 ओवर में 229 रनों का लक्ष्य हासिल करके लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) को 6 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने महज़ 44 गेंदों पर 6 चौके और 7 छक्के ठोककर 84 रनों की तूफानी पारी खेली और दो बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए।

Advertisement

IPL रन चेज में बतौर भारतीय 150 छक्के: 39 वर्षीय रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग में रन चेज करते हुए अपने 150 प्लस छक्के पूरे कर चुके हैं। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने अपनी पारी में 7 छक्के ठोककर ये कारनामा किया। वो आईपीएल मैचों में रन चेज के दौरान अब तक 153 रन छक्के लगा चुके हैं। खास बात तो ये है कि वो बतौर भारतीय ऐसा करने वाले पहले और एकलौत बल्लेबाज़ हैं।

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि IPL में रन चेज़ करते हुए सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड 'यूनिवर्स बॉस' के नाम से क्रिकेट वर्ल्ड में मशहूर वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज़ 'क्रिस गेल' के नाम दर्ज है, जिन्होंने 156 छक्के जड़े हैं। हिटमैन जल्द ही उनका ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

डेविड वॉर्नर के महारिकॉर्ड की कर ली बराबरी: 'हिटमैन' रोहित शर्मा आईपीएल हिस्ट्री के ऐसे नंबर-1 बैटर बन चुके हैं, जो कि अपनी टीम की जीत में सर्वाधिक बार सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 35वीं बार ये कारनामा करके डेविड वॉर्नर के महारिकॉर्ड की बराबरी की है। गौरतलब है कि उन्होंने इस रिकॉर्ड लिस्ट में महान बल्लेबाज़ विराट कोहली को पछाड़ा है।

IPL में टीम की जीत में सबसे ज्यादा बार टॉप स्कोरर

  • रोहित शर्मा - 35
  • डेविड वॉर्नर - 35
  • विराट कोहली - 34
  • शुभमन गिल - 29
  • शिखर धवन - 28

बताते चलें कि रोहित शर्मा साल 2026 के आईपीएल में मुंबई इंडियंस के शुरुआती मुकाबले से ही बेहद रंग में दिखे थे, लेकिन टूर्नामेंट के बीच वो RCB के खिलाफ बैटिंग करते हुए हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हो गए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इस चोट के कारण उन्हें टीम के पांच मुकाबले मिस करने पड़े, हालांकि मैदान पर वापसी करते ही उन्होंने एक बार फिर धमाकेदार प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत लिया है। वो टूर्नामेंट में अब तक 5 मैचों में 55.25 की औसत और 174.01 की स्ट्राइक रेट से 221 रन ठोक चुके हैं। ऐसे में MI फैंस रोहित से यही उम्मीद करेंगे कि वो टीम के आगामी मुकाबलों में से भी ऐसी ही तूफानी पारी खेलें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार