India vs Afghanistan, 2nd ODI: भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बुधवार (17 जून) को अफगानिस्तान के खिलाफ लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में दूसरे वनडे मैच में टॉस के साथ ही इतिहास रच दिया। प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनते ही रोहित भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में राहुल द्रविड़ को पछाड़कर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।
रोहित के इंटरनेशनल करियर का यह 510वां इंटरनेशनल मैच है और द्रविड़ ने भारत के लिए 509 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और एमएस धोनी ही उनसे आगे हैं। बता दें कि रोहित सिर्फ वनडे ही खेलते हैं और टेस्ट, टी-20 इंटरनेशनल फॉर्मेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं।
इससे पहले धर्मशाला में हुए पहले वनडे मैच के दौरान रोहित इस फॉर्मेट में खेलने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी बने थे। हालांकि इस मुकाबले में वह 16 रन के निजी स्कोर पर ही आउट हो गए थे।
गौरतलब है कि 1-0 से पीछे चल रही अफगानिस्तान ने दूसरे वनडे में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया।
टीमें:
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, राशिद खान, नांगेयालिया खरोती, एएम ग़ज़नफ़र, मोहम्मद सलीम सफ़ी, बिलाल सामी
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव